फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 37वें दिन गेहूं लेकर पहुंचे किसान, हुआ सम्मान, मिठाई खिलाई

Sun, 07 Apr 2024 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

1 मार्च से गेहूं खरीद को क्रय केंद्रों पर कोई किसान नहीं आ रहा था। 37वें दिन जब किसान गेंहू लेकर पहुंचे तो अधिकारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। किसानों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
अतरौली में किसान का सम्मान करते एसडीएम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1 मार्च से गेहूं की खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर कांटे लगे हैं, लेकिन किसान वहां नहीं जा रहे। 37वें दिन 6 अप्रैल को अतरौली किसान मंडी समिति में आरएफसी के क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर पहुंचे तो तौल शुरू करने से पहले एसडीएम ने फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किसानों का स्वागत-सम्मान किया।

विज्ञापन


गेहूं की तौल शुरू होने से पहले अतरौली एसडीएम अनिल कटियार ने कांटे की पूजा भी की। एसडीएम ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्र पर 2275 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी दर से गेहूं की खरीद होगी। क्रय केंद्र में किसानों को कोई असुविधा न हो। पीने के पानी, बैठने की जगह आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश केंद्र प्रभारी को दिया गया है। इस दौरान मंडी समिति के सचिव प्यारेलाल राजपूत, एसएमआई कृष्णकांत, राजेश यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें