फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 27 फरवरी से लगेंगे होलिका अष्टक, नहीं होंगे शुभ कार्य

Thu, 23 Feb 2023 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

होलिकाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि से एक होलिकाष्टक दोष माना जाता है। इस दौरान विवाह, गर्भाधान, गृह प्रवेश, निर्माण आदि शुभ कार्य वर्जित हैं।
विज्ञापन
होलाष्टक - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होलिका उत्सव इस बार आठ मार्च को मनाया जाएगा। इसको लेकर होलिकाष्टक 27 फरवरी से शुरू हो जाएंगे जो सात मार्च तक जारी रहेंगे। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होंगे।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि होलिकाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि से एक होलिकाष्टक दोष माना जाता है। इस दौरान विवाह, गर्भाधान, गृह प्रवेश, निर्माण आदि शुभ कार्य वर्जित हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों में किए गए कार्यों से कष्ट, अनेक पीड़ाओं की आशंका रहती है। विवाह आदि संबंध विच्छेद और कलह का शिकार हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि होलिकाष्टक का प्रभाव ग्रहों की चाल के कारण भी होता है। इन आठ दिनों में मौसम परिवर्तित हो रहा होता है। जिससे व्यक्ति रोगी हो सकता है। संक्रामक रोग बहुत तेजी से फैल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें