फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: अलीगढ़ के पुराने शहर में बरसा अबीर-गुलाल, महाकाल बाबा की निकली झांकी

Sat, 04 Mar 2023 10:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रंगभरनी एकादशी पर भव्य शाेभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य रूप से स्वागत किया गया। लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन
रंगभरनी एकादशी पर शोभायात्रा में होली खेलते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के द्वारकाधीश मंदिर जयगंज से रंगभरनी एकादशी पर भव्य शाेभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्तों पर जमकर रंग और गुलाल बरसा। शोभायात्रा में द्वारकाधीश महाराज का सिंहासन भव्य फूलों की बग्गी पर सजाया गया। महाकाल बाबा की झांकी ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल-बाजे नगाड़ों के साथ यात्रा में आतिशबाजी भी की जा रही थी।

विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ सीओ प्रथम अभय पांडे ने किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में भव्य फूल बंगला सजाया गया। शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर जयगंज चौराहा, स्कूल नंबर 35 से थाना सासनी गेट होती हुई सासनी गेट के पास बगीची से मंदिर पर आकर समाप्त हुई।

शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य रूप से स्वागत किया गया। लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इस मौके पर कन्हैया वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, रजत यादव, विशाल वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, तनुज गुप्ता, मिलिंद वार्ष्णेय, लवनीश अटल, राजेंद्र यादव, गौतम शर्मा, हर्षित सर्राफ, दीपक सर्राफ, नितिन गोयल, भरत गुप्ता, संजय वार्ष्णेय, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राधा-कृष्ण का रूप धारण कर नृत्य किया
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की वीरांगना इकाई ने रंगभरनी एकादशी पर कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भावना चौहान ने की। शुभारंभ वरिष्ठ पदाधिकारी कोमल सिंह जादौन ने किया। कार्यक्रम मे पूनम सिंह और रितु सिंह ने राधा और सीमा जादौन और मेघा सिंह ने कृष्णा का रूप धारण कर नृत्य किया। इस मौके पर अध्यक्ष ममता सिंह, सीमा सिंह, पूजा सेंगर, अंजू पुंढीर, महानगर अध्यक्ष मीरा जादौन, साधना तोमर, पवित्रा सिंह, अनीता सिंह, गीता सिंह आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें