फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में हॉकी मैच कल, पुरस्कार देंगे ओलंपियन जफर इकबाल 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर एएमयू गेम्स कमेटी की तरफ से 29 अगस्त को हॉकी के मैच होंगे। 30 अगस्त को भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे पद्मश्री जफर इकबाल विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को एएमयू के गेस्ट हाउस में एएमयू जिम्नेजियम क्लब के अध्यक्ष प्रो. मजहर अब्बास ने बताया कि हॉकी मैदान पर हॉकी के मैच होंगे। जिम्नेजियम में खेल के लिए संकल्प शपथ और संगोष्ठी होगी। 30 अगस्त को दोपहर दो बजे वॉलीबाल मैच होगा। चार बजे से ग्रास हॉकी मैदान पर पुरस्कार वितरण होगा।
इसमें मुख्य अतिथि जफर इकबाल होंगे। इस अवसर पर हॉकी क्लब के अध्यक्ष प्रो. गुलाम सरवर हाशमी, जिमखाना क्लब के अध्यक्ष डॉ. जमील अहमद, डिप्टी डायरेक्टर गेम्स कमेटी अनीस उर रहमान खान, असिस्टेंट डायरेक्टर गेम्स कमेटी अरशद महमूद, मजहर उल कमर, मोहम्मद गुफरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें