सराय हरनारायण का हरीश पंडित हिस्ट्रीशीटर था। 1 दिसंबर को वह झगड़े के इरादे से इलाके के नरेश के दरवाजे पर पहुंचा। जहां उसे लोगों ने घेर लिया और बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान नाली में घुसकर उसने जान बचाई। मगर, उसकी हरकतों से आजिज लोगों ने उस पर नाली में भी डंडे बरसाए। इस दौरान वह बेसुध हो गया।
अलीगढ़ में सासनी गेट के सराय हरनारायण में एक पखवाड़ा पहले एक हिस्ट्रीशीटर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा हत्या में तरमीम कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सराय हरनारायण का हरीश पंडित हिस्ट्रीशीटर था। 1 दिसंबर को वह झगड़े के इरादे से इलाके के नरेश के दरवाजे पर पहुंचा। जहां उसे लोगों ने घेर लिया और बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान नाली में घुसकर उसने जान बचाई। मगर, उसकी हरकतों से आजिज लोगों ने उस पर नाली में भी डंडे बरसाए। इस दौरान वह बेसुध हो गया। खबर पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर तितर-बितर हो गए। बाद में पुलिस ने हरीश को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो दिन पहले उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
अब उसकी मौत के बाद पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उसे पीटने के दौरान हुई अराजकता सामने आई है। हालांकि पिटाई के बाद ही मामले में नरेश पर हमले का मुकदमा लिखा गया था और उसे जेल भेज दिया था। अब मौत पर यह मुकदमा गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया गया है। उसी आधार पर अब आरोपी पर धारा बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
सीओ प्रथम अभय पांडेय का कहना है कि हरीश अपराधी था। वही झगड़ा करने गया था। तभी उसे पीटा गया और अब उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। अब वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।