फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने किए सुरक्षा के बंदोबस्त

Sun, 28 Aug 2022 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम के जरिये भी निगरानी की जा रही है। रेलवे प्रशासन को आशंका है कि आंदोलनकारी युवा रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रैक को बाधित कर सकते हैं। शनिवार सुबह से देर शाम तक भारी पुलिस फोर्स स्टेशन पर तैनात रहा।
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना भर्ती के नए नियमों एवं अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। युवाओं ने योजना का विरोध करने एवं प्रदर्शन करने का एलान किया है। इसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति एवं सामान की चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन


स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम के जरिये भी निगरानी की जा रही है। रेलवे प्रशासन को आशंका है कि आंदोलनकारी युवा रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रैक को बाधित कर सकते हैं। शनिवार सुबह से देर शाम तक भारी पुलिस फोर्स स्टेशन पर तैनात रहा।

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार यादव एवं आरपीएफ पोस्ट के कमांडर राजीव वर्मा, एसएसआई अमित चौधरी के नेतृत्व में जवान रेलवे स्टेशन के अलावा ट्रैक पर निगरानी करने के साथ ही लगातार गश्त करते रहे।
विज्ञापन


अफसर स्टेशन पर मुस्तैद रहने के साथ ही अग्निवीर योजना का विरोध करने वाले युवाओं के आंदोलन का इनपुट लेते रहे। मडराक, दाऊद खां, महरावल, कुलवा, सोमना, डांबर स्टेशन पर भी जवानों की तैनाती की गई है। स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने भी आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें