फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: परीक्षा शुल्क के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई एक दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध 375 निजी महाविद्यालयों के परीक्षा शुल्क जमा करने के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई एक दिसंबर को होगी। शासन से निर्धारित शुल्क को ही जमा करने के लिए स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संगठन ने याचिका दायर की थी। बुधवार को एक और याचिका दायर कर दी।
विज्ञापन

स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संगठन के अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने दो टूक कहा कि वह किसी भी हालत में विश्वविद्यालय से निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन ने प्रति सेमेस्टर 800 रुपये निर्धारित की है, जबकि विश्वविद्यालय ने प्रति सेमेस्टर 1350 रुपये तय किए हैं।
इसके अतिरिक्त 200-200 रुपये वेब पंजीकरण और प्रयोगात्मक शुल्क लिए जा रहे हैं। संगठन के उपाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि किसी भी हाल में विवि से निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं करेंगे। शुल्क को लेकर मामला कोर्ट में है। विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक की परीक्षाएं एक दिसंबर से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें