एटा के कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या के मामले में अदालत में सुनवाई के लिए अब 14 अक्तूबर की तारीख नियत की गई है। यह घटना 27 दिसंबर 2021 को हुई थी।
कारोबारी संदीप गुप्ता की गांधी आई हॉस्पिटल के सामने बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें अंकुश अग्रवाल द्वारा सुपारी देने की बात सामने आई। इसमें शूटर प्रवीन बाजौता, जितेंद्र उर्फ कंजा व अन्य लोग शामिल थे। एडीजे तृतीय की अदालत में वादी की ओर से गवाहों को तलब कराने की अर्जी दी गई। इस पर शनिवार की तारीख थी। एडीजीसी अमर सिंह तोमर ने बताया कि गवाह तलब संबंधी अर्जी पर सुनवाई चल रही है।