फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज बस में बिगड़ी तबीयत, दवा के लिए उतरते ही गई जान

Mon, 20 May 2024 04:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली से फर्रुखाबाद अपने घर जा रहे एक व्यक्ति की रास्ते में रोडवेज बस में तबीयत बिगड़ गई। दवा लेने के लिए वह अकराबाद मोड़ पर बस से उतर गए, लेकिन अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही सड़क किनारे गिरकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवार को खबर देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना कंपिल के गांव सिकंदरपुरअगु निवासी भूरे सिंह (46) पुत्र रामशंकर दिल्ली के गाजीपुर मुर्गा मंडी के पास रहकर काम करते थे। रविवार को रोडवेज बस से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में तबीयत खराब होने पर उन्होंने मोबाइल पर अपने भाई से बात की। भाई ने बस से उतर कर किसी अस्पताल से दवा लेने की सलाह दी। इस पर उन्होंने किसी अस्पताल के पास उतारने के लिए बस के परिचालक से कहा।
दोपहर करीब 12 बजे बस के चालक-परिचालक भूरे सिंह को जीटी रोड पर अकराबाद मोड़ के पास उतार कर चले गए। इसके बाद उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई और सड़क किनारे ही गिरकर मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना मौके पर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा देवी सहित बेटों अजय, प्रेमचंद व तीन बेटियों को रोता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें