फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रधान पुत्र की मौत के बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, कैंप लगाया, दवा दी, जांचें कीं

Sat, 18 Nov 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रधान पुत्र की डेंगू से मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई। गांव पहुंचकर कैंप लगाया। दवा वितरित की। मलेरिया और डेंगू की जांच की गई। दवा का छिड़काव भी किया गया।
विज्ञापन
प्रधान पुत्र की मौत के बाद गांव में शिविर लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : स्वास्थय विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा क्षेत्र के ग्राम गांगरौल में ग्राम प्रधान मालती देवी के पुत्र मनोज कुमार 47 वर्ष की बुखार के चलते मौत हो गई थी। परिजनों ने उसे डेंगू होना बताया था। सूचना पर अकराबाद सीएचसी प्रभारी डॉक्टर बृजेश कुमार टीम के साथ गांव में पहुंचे और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मनोज की मौत डेंगू से नहीं हुई थी, वह पिछले कई दिनों से बीमार था। उनकी जांच रिपोर्ट में डेंगू जैसा कोई लक्षण नहीं आया। टीम ने गांव के अन्य मरीजों की भी मलेरिया एवं डेंगू की जांच की। गांगरौल गांव व विजयगढ़ जाहरवीर मंदिर के पास कैंप लगाया गया। दवा का वितरण किया। दवा का छिड़काव भी किया गया। टीम में शामिल डा विजेंद्र सिंह, अमित पाठक, प्रतीक, पुष्पेंद्र, मुकेश कुमार, जिलानी शेख आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें