फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, सैनिटाइजेशन शुरू

Thu, 22 Dec 2022 09:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल में सैनिटाइजेशन कराया गया। ऑक्सीजन प्लांट को लेकर भी काम शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की चीन में रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। इसे लेकर शासन ने अलर्ट जारी किया है। इसके बाद जिले में भी स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। प्रभावित देशों से लौटकर आने वालों की जांच की रणनीति तैयार कर की गई है। वहीं पॉजिटिव मिलने वाले केस की जिनोम सीक्वेंसिंग जांच भी होगी। जिले का स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी होने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिल चुका है। दिशा निर्देशों के अनुरूप हम सारी तैयारियों में जुट गए हैं। विदेश से आने वाले लोगों की जांच कराने की रणनीति तैयार कर ली गई है। यदि कोई पॉजिटिव केस सामने आता है, तो उसकी जिनोम सीक्वेंसिंग जांच भी कराई जाएगी, ताकि कोरोना के वैरिएंट की जानकारी की जा सके। जिले में स्थित सभी सरकारी अस्पतालों व चिकित्सकों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जहां जैसी जरूरत होगी, वहां वैसी व्यवस्था हम तत्काल उपलब्ध कराने में पूरी तरह से सक्षम हैं। 

जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांटों की जांच के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पूर्व में कोरोना रोगियों के लिए निर्धारित किए गए अस्पतालों को विशेष तौर से तैयार रहने को कह दिया गया है। जहां थोड़ी बहुत कमियां हैं, उनको दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर को किया गया सैनिटाइज
कोरोना को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल परिसर को नगर पालिका की गाड़ी से सैनिटाइजेशन किया गया। फॉगिंग भी कराई गई। इसके अलावा अस्पताल आने वाले रोगियों व तीमारदारों को कोरोना संबंधी जानकारी देते हुए मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने भी मरीजों को कोरोना से सावधान रहने की सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें