फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रात में पत्नी से हुई बात, सुबह खूंटी पर लटक पति ने दे दी जान

Tue, 25 Jun 2024 05:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

23 जून की रात राहुल ने मोबाइल पर अपनी पत्नी से बात की थी। इसके बाद परिवार के सभी लोग अपने-अपने बिस्तर पर सोने चले गए। सुबह कमरे की दीवार पर खूंटी के सहारे राहुल का शव लटका देखकर परिवार वालों की चीखें निकल पड़ीं।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 जून की सुबह गांव दभी में एक युवक का शव अपने घर पर दीवार की खूंटी के सहारे लटका मिला। खबर पाकर पहुंचे परिवार वालों ने हंगामा किया। हत्या कर शव को जलाने के लिए ले जाने की सूचना पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस ने मरघट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


गांव दभी निवासी 22 वर्षीय राहुल पुत्र भारत सिंह की शादी चार माह पहले थाना दादों के गांव भाय निवासी रूपेश पुत्री अनार सिंह के साथ हुई थी। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रवधू करीब एक माह से मायके में है। 23 जून की रात राहुल ने मोबाइल पर अपनी पत्नी से बात की थी। इसके बाद परिवार के सभी लोग अपने-अपने बिस्तर पर सोने चले गए।
्र
सुबह कमरे की दीवार पर खूंटी के सहारे राहुल का शव लटका देखकर परिवार वालों की चीखें निकल पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के निवासी भागकर घर के अंदर पहुंचे। दोपहर में करीब 12 बजे परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे तभी राहुल के ससुराल वाले पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस को सूचना दी कि उनके दामाद की हत्या कर दी गई है और शव को जलाने के लिए परिवार वाले ले जा रहे हैं। इस पर कार्यवाहक थाना प्रभारी दुलीचंद यादव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें