फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दबंगई से परेशान युवक ने लगाया ‘मकान बिकाऊ है’ का बोर्ड

विज्ञापन
हाथरस : घर पर लगी मकान बिकाऊ है की प्लेट। संवाद - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जटोई में एक युवक कुछ लोगों की दबंगई के चलते पलायन के लिए मजबूर हो गया है। इस युवक ने अपने घर पर ‘मकान बिकाऊ है’ का बोर्ड लगा दिया है और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है।
गांव निवासी धर्मवीर सिंह का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति पर कई मुकदमे चल रहे हैं। यह व्यक्ति आए-दिन उसे परेशान करता रहता है। कई बार मारपीट भी कर चुका है। उसके भाई पप्पू ने करीब नौ माह पहले इस व्यक्ति की साझेदारी में ट्रैक्टर खरीदा था, लेकिन इसकी कमाई के पैसे का हिसाब आज तक नहीं दिया है। इसका धर्मवीर ने विरोध किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने ट्रैक्टर की नंबर प्लेट पर कुछ नंबरों को गलत तरीके से लगा रखा था। इसकी शिकायत उसने पुलिस से कर दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर सहित ट्रॉली को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। यह बात जब आरोपी को पता चली तो वह फिर उसे घर से निकलने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

धर्मवीर का कहना है कि वह दिल का मरीज है। कुछ दिन पहले ही उसका ऑपरेशन हुआ है। आरोपी की दबंगई से परेशान होकर वह अपना मकान बेचने के लिए मजबूर हो गया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें