फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छात्र के साथ हुई मारपीट मामले में तीन लोगों को जेल

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)जेपी डिग्री कॉलेज में सोमवार को फीस जमा करने आए डी फार्मा के छात्र के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कॉलेज संचालक रमाशंकर सारस्वत व उसके पुत्र नरेश और वेद प्रकाश वहां उपस्थित स्टाफ व संचालक के अन्य पुत्रों ने लाठी-डंडे व चाकू सरियों से मारपीट करना शुरू कर दिया था। मुरसान कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि राकेश पुत्र दिनेश, राकेश पुत्र बलवीर निवासी गांव कोटा व सुखवीर पुत्र हाकिम निवासी फुसकरा मुरसान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

जेपी डिग्री कॉलेज में सोमवार को फीस जमा करने आए डी फार्मा के छात्र के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में कॉलेज संचालक व उसके दो बेटे सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी न होने पर घायल छात्र व अभाविप कार्यकर्ताओं ने मुरसान कोतवाली के सामने मथुरा बरेली मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर एक घंटे के लिए जाम लगा दिया था। 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया था।
आकाश कुमार पुत्र देवकीनंदन निवासी खैर रोड अलीगढ़ का आरोप है कि वह सोमवार को जेपी डिग्री कॉलेज कोटा में डी फार्मा की बकाया फीस जमा करने के लिए गया था। कॉलेज संचालक व उसके पुत्रों ने नामांकन रद्द होने की बात कहते हुए फीस लेने से मना कर दिया। छानबीन में पता चला कि सीट दूसरे छात्र को अधिक पैसे में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज संचालक रमाशंकर सारस्वत व उसके पुत्र नरेश और वेद प्रकाश वहां उपस्थित स्टाफ व संचालक के अन्य पुत्रों ने लाठी-डंडे व चाकू सरियों से मारपीट करना शुरू कर दिया था। मुरसान कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि राकेश पुत्र दिनेश, राकेश पुत्र बलवीर निवासी गांव कोटा व सुखवीर पुत्र हाकिम निवासी फुसकरा मुरसान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें