फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पीएचसी में पानी की व्यवस्था नहीं, दरवाजे भी टूटे मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बामौली का निरीक्षण किया। बामौली में पानी की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। पीएचसी के कुछ दरवाजे टूटे थे। यहां प्रसव की भी कोई सुविधा नहीं थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी को इन सुविधाओं को चालू कराने के निर्देश दिए।
मुरसान सीएचसी पर सीएमओ को सीएचसी प्रभारी डॉ. विकर्ण सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेश कुलक्षेष्ठ, दंत चिकित्सक मितांशी, एलटी कप्तान सिंह, नेत्र चिकित्सक ननकेश विमल व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मिले। निरीक्षण के समय चिकित्सालय में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष में बेड पर बिछी चादर को प्रतिदिन बदलने के निर्देश दिए गए। चिकित्सालय की हर खिड़की पर जाली लगाने के लिए कहा गया। एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया गया। रजिस्टर के अनुसार सोमवार को मलेरिया की चार, हीमोग्लोबिन की चार, शुगर की 12 जांचें की गईं। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेश कुलक्षेष्ठ को फील्ड में ज्यादा सक्रिय होने के निर्देश दिए गए। ओपीडी वाले मरीजों के मोबाइल नंबर भी लिखने के लिए निर्देश दिए गए। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट को भी चालू करवाकर देखा।
विज्ञापन

पीएचसी बामौली में स्टाफ नर्स श्रीमती प्रीति, वार्ड बॉय, सफाई कर्मी उपस्थित मिले। साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। स्टाफ नर्स को काउंसिलिंग करने और परिवार नियोजन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पटाखास में सीएचओ सौरभ सिंह उपस्थित मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें