मुरसान में मोबाइल की दुकान में चाेरी
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस में मुरसान के गांव कोटा स्थित एक मोबाइल की दुकान मं पीछे से दीवार काटकर चोर मोबाइल फोन, एसेसरीज और नकदी चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है।
थाना चंदपा के नगला लच्छी निवासी अनिल कुमार पुत्र जगदीश बाबू ने बताया कि उसकी मोबाइल की दुकान गांव कोटा में है। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की सुबह अपनी दुकान खोलने गया था। दुकान खोलकर देखा, तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और काफी संख्या में मोबाइल और नकदी सहित अन्य सामान वहां नहीं था। दुकान की दीवार को चोरों ने पीछे काटा था। मामले की मुरसान कोतवाली में शिकायत की है।