फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राशन का चावल पकड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बर्द्धवारी के श्मशान के निकट वन विभाग के पेड़ों की आड़ में राशन के चावल की कालाबाजारी के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को एक व्यक्ति ने डीएसओ से इसकी शिकायत की थी। डीएसओ ध्रुवराज यादव मौके पर पहुंच गए। इस दौरान डीएसओ को देखकर राशन के चावल की कालाबाजारी करने वाला गांव नगला अनी निवासी युवक अपने साथियों के साथ भाग गया था, लेकिन मौके पर दो मोपेड व एक बाइक छोड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे डीएसओ ने पास के राशन डीलर को बुलाकर 58 बोरे चावल व पकड़े गए वाहनों को मुरसान के गांव नगला बाबू में जमा करा दिया था। इस संबंध में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रितेश चंद्रा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें