न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव गुवरारी के रहने वाले एक युवक पर उसके ही दोस्त के पिता ने जालसाजी व धोखाधड़ी कर जेवरात हड़पने का आरोप लगाते हुए मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
हरेंद्र सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी नगला टोंटा मुरसान का आरोप है कि उसके पुत्र की दोस्ती गुवरारी गांव के रहने वाले गोपाल पुत्र करुआ से थी। करीब दो साल पहले 20 अप्रैल को गोपाल ने जालसाजी कर बेटे से सोने के कुछ जेवरात ले लिए थे।
बेटे ने जब अपने जेवरात वापस मांगा तो गोपाल उसे गुमराह करता रहा था। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर यह बात जब बेटे ने पिता हरेंद्र को बताई तो हरेंद्र ने भी कई बार जेवरात वापस मांगे। लेकिन गोपाल ने जेवरात नहीं दिए। शुक्रवार को हरेंद्र ने मुरसान कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। संवाद