फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निष्पक्ष जांच का भरोसा मिलने के बाद एसडीएम के पेशकार ने खत्म किया धरना

विज्ञापन
हाथरस : बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर परिवार सहित धरना-प्रदर्शन करते पेशकार राहुल सिंह। संवाद - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ सासनी तहसील में तैनात एसडीएम के पेशकार राहुल सिंह फुसकरा धरने पर बैठे थे। दूसरे दिन अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा देते हुए धरने को समाप्त करा दिया है।
उल्लेखनीय है कि राहुल बुधवार को कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए परिवार के साथ धरना प्रदर्शन शुरू किया था। राहुल सिंह ने बताया कि कुछ कर्मचारी 15-20 साल से कलेक्ट्रेट में जमे हुए हैं। वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इन तीन कर्मचारियों की शिकायत उनके द्वारा अधिकारियों से की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते वह बुधवार को परिवार के साथ धरना पर बैठ गए थे। बुधवार को ओसी कलेक्ट्रेट व अन्य अधिकारियों के समझाने पर भी वह धरना प्रदर्शन से नहीं हटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के अधिकारियों के समझाने व दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई का भरोसा मिलने पर पेशकार राहुल सिंह परिवार सहित धरने से हट गए हैं। राहुल का कहना है कि अगर 15 दिन के अंदर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह फिर से धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इधर, प्रभारी कलेक्ट्रेट ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मामले की जांच उनके द्वारा की जा रही है। यदि शिकायतकर्ता के पास इस संबंध में कोई भी साक्ष्य उपलब्ध हैं तो वह एक सप्ताह के अंदर किसी भी कार्यदिवस में उन्हें उपलब्ध करा दें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें