कोतवाली क्षेत्र के गांव पिछौती निवासी युवक की सहारनपुर में दुर्घटना में मौत हो गई। कार में सवार युवक के दो दोस्त भी बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी मिलते ही परिजन रात्रि को घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को लेकर 2 दिसंबर की सुबह गांव लौट आए। गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
गांव पिछौती निवासी 21 वर्षीय प्रतीक कुमार पुत्र मीनेंद्र कुमार सहारनपुर किसी कार्य से गया था। कार्य समाप्ति के बाद प्रतीक अपनी वैगनआर कार से दो दोस्तो के साथ सहारनपुर से मेरठ मार्ग पर होते हुए आ रहा था। तभी मेरठ जाने वाले मार्ग पर ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। प्रतीक की मौत हो गई, जबकि प्रतीक का दोस्त उमेश व एक अन्य घायल हो गए। परिजन सहारनपुर के लिए रात्रि में ही पहुंच गए। शोक में नगला रति के बाजार शोक के चलते पूरे दिन बंद रहे।