रेलवे रोड पर हरियाली तीज को लेकर चूड़ियां पसंद करतीं महिलाएं ।
- फोटो : CITY OFFICE
इस बार हरियाली पर्व 31 जुलाई को पड़ रहा है। दो साल कोरोना की मार के बाद बाजार में उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा है। दुकानदारों ने इसके लिए खास तैयारी भी की है। फिरोजाबाद से चूड़ियां और जयपुर से जर्किन और लाख से बने कंगन मंगाए गए हैं। इन दिनों खरीदारी के साथ-साथ महिलाएं अभी से ब्यूटी पार्लर में बुकिंग करा रहीं हैं। नई डिजाइन की मेंहदी भी महिलाओं की पहली पसंद है।
-
ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग
हरियाली तीज को लेकर शहर के रेलवे रोड, रामघाट रोड, आगरा रोड तथा अन्य स्थानों के व्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। नवविवाहित महिलाओं एवं युवतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसको लेकर ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके लिए बाजार में बजट के हिसाब से आकर्षक पैकेज भी दिए जा रहे हैैं।
इनका कहना है ...
तीज महोत्सव को लेकर इन दिनों महिलाएं काफी उत्साहित हैं। सजने-संवरने से लेकर मेहंदी लगवाने आदि के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पैकेज एवं सर्विस के हिसाब से बुकिंग की जा रही है।
- किरन शर्मा , ब्यूटी पार्लर संचालिका
तीज पर महिलाएं सजने को अभी से ही पार्लर में आकर पैकेज के हिसाब से क्लास ले रही हैं। इसके लिए आकर्षक पैकेज दिए गए हैं। एडवांस में बुकिंग की जा रही है।
- स्वाति विजय, ब्यूटी पार्लर संचालिका