महानगर की रहने वाली महिला ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए सिपाही पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न व ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमे के आधार पर विवेचना शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी बागपत में सिपाही पद पर तैनात युवक से हुई।
उसके बाद से ही ससुराल में उसे परेशान किया जाने लगा। पति व अन्य ससुरालियों द्वारा पीटा गया, जबकि ससुर ने उसके साथ गंदा काम किया। इंस्पेक्टर महिला थाना के अनुसार बागपत में तैनात सिपाही व परिवार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।