फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हैप्पी मेरी क्रिसमस.. आधी रात को जन्मे प्रभु यीशु

Sun, 25 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन शनिवार देर रात को धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजे चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को केक खिला कर मुंह मीठा कराया। हैप्पी क्रिसमस और मेरी क्रिसमस के संदेश मोबाइलों पर घूमे। जिंगल बेल, जिंगल बेल... की मधुर धुन से चर्च के हॉल गूंजने लगे।
विज्ञापन
बन्नादेवी सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस डे पर प्रभु ईशू मसीह के जन्मदिन पर लाइटों से जगमग चर्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया को क्षमा और शांति का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन शनिवार देर रात को धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजे चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को केक खिला कर मुंह मीठा कराया। हैप्पी क्रिसमस और मेरी क्रिसमस के संदेश मोबाइलों पर घूमे। जिंगल बेल, जिंगल बेल... की मधुर धुन से चर्च के हॉल गूंजने लगे।
विज्ञापन


सांता क्लॉज बने बच्चों और बुजुर्गों ने एक दूसरे को उपहार बांटे। इस दौरान रंगबिरंगी रोशनियों से महानगर के सभी चर्च जगमगाते रहे। जश्न के दौरान मसीह समाज के लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। जिससे आसमान में सतरंगी छठा बिखर गई।

कोरोना संक्रमण के दो साल बाद यह पहला अवसर है ,जब इस मौके पर सभी लोगों ने मोबाइल फोन से खूब सेल्फी लीं और वीडियो बनाकर उन्हें अपने दोस्तों और परिचितों को भेजा। लोगों ने नये कपड़े पहने और अपने बच्चों को सेंटा क्लॉज की ड्रेस में तैयार किया। दिन ढ़लते ही मसीह समाज के लोग गिरजाघरों में पहुंचने लगे। शहर के सभी गिरजाघरों में रात को कैंडल जला कर प्रार्थना की गई। लोगों ने बच्चों को उपहार भी भेंट किए। क्रिसमस की खुशियों में गैर ईसाई लोग भी इसमें शामिल हुए। बाजारों में देर रात तक दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन


बन्नादेवी स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के फादर यूसुफ दास और फादर एसटी गिल ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर दूत आए और सबसे पहले गडरियों को संदेश दिया। दूतों को देखकर गडरिए डर गए। इस दौरान दूतों ने कहा डरो मत, हम बड़े आनंद का शुभ समाचार सुना रहे हैं। आपके उद्धारकर्ता ने जन्म लिया है। इस क्रिसमस से हम अच्छे कार्य करें और शांति का संदेश दें। क्रिसमस का मतलब है कि प्रभु हमें शांति देने आए हैं। हम अच्छे कार्य करें, जिससे हमें शांति मिल सके।

इसके बाद रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म हुआ। केक काटा गया और अपने घर से बनाकर लाए गए केक का वितरण कर खुशियां मनाई। गिरिजाघरों में बच्चों को उपहार देने की व्यवस्था भी की गई थी। बच्चों को सरप्राइज उपहार मिले तो वह भी खुशी से झूम उठे।

मैथोडिस्ट सिटीक्रिस्ट चर्च शीशियापाड़ा में फादर जॉनाथन लाल, चर्च ऑफ एसेंशन में फादर लारेंस दास, क्राइस्ट चर्च में फादर मिसेज रंजिता दास, संत फिदेलिस चर्च में फादर जान फरेरा ने प्रार्थना कराई। शहर के अन्य चर्च में विशेष प्रार्थना हुई। सीडीएफ मेथोडिस्ट चर्च में फादर सैमुअल बी.लाल, इंग्राहम मेथोडिस्ट चर्च, जीटी रोड में फादर अमित ऑस्मंड ने प्रार्थना कराई।

बन्नादेवी सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस डे पर प्रभु ईशू मसीह के जन्मदिन पर केक काटकर बच्चो?- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन

जमकर हुई सेंटा और क्रिसमस ट्री की बिक्री

क्रिसमस के जश्न को लेकर मसीह समाज ने शनिवार को बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीदारी की। दुकानों पर स्टार, ट्री, ट्री डेकोरेशन, हैंगिंग बेल, बैनर, पोस्टर, सेंटा सॉफ्टर, सेंटा ड्रेस, सेंटा कैप, मास्क, टॉयज, फैंसी सेंटा पेन, स्नोमैन, पैरासूट वाला सेंटा, सीढ़ी पर चढ़ने वाला सेंटा और डांस करने वाला सेंटा की खूब बिक्री हुई। आलम यह रहा कि शहर की गिफ्ट गैलरियों में दिनभर भीड़ रही। इसके अलावा सेंटा का बैंड, सेंटा का हेयर बैंड, सेंटा का चश्मा, लाइटिंग बैनर, क्रिसमस गिफ्ट, चॉकलेट, क्रिसमस का रैंडियर बैंड आदि भी पसंद किए गए। परफ्यूम से लेकर सजावट के सामान को भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।

क्रिसमस सर्विस आज
शहर के सभी गिरिजाघरों में रविवार को अलग-अलग समय पर क्रिसमस सर्विस होगी। शीशियापाड़ा स्थित सिटी क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में शाम के वक्त ये सर्विस शुरू होगी। जिसमें विशेष प्रार्थना होगी।

डीएम-एसएसपी पहुंचे चर्च, क्रिसमस की दी बधाई
डीएम- एसएसपी ने थाना बन्नादेवी से लेकर चर्च तक पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने बन्नादेवी एवं घंटाघर स्थित कैथोलिक चर्च का निरीक्षण किया। चर्च के पादरियों एवं अनुयायियों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन सर्व धर्म समभाव की भावना पर कार्य करता है। आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए भी जागरूक किया। पैदल मार्च के दौरान उन्होंने एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत से कहा कि वर्तमान में शीतलहर एवं सर्दी का सितम चरम पर है। ऐसे में पैदल गश्त बढ़ाएं। बाजारों को समय से बंद कराया जाए। तंग गलियों में चेन स्नैचिंग एवं बाइक स्टंट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। दुर्व्यवहार की घटनाएं घटित होने पर दोषी के विरुद्ध सख्ती बरती जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें