धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव।
- फोटो : samvad
कस्बे के प्राचीन हनुमान वाटिका मंदिर में बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों, बिजली की झालरों और छप्पन भोग से सजाया गया है। पूर्व चेयरमैन वैद्य गोपालशरण गर्ग ने बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक हनुमान चालीसा का 101 बार पाठ होगा, जबकि शाम छह बजे गोपाल पार्टी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। रात आठ बजे शृंगार आरती और छप्पन भोग के दर्शन के साथ प्रसाद वितरण होगा। सभी कार्यक्रम पं. केशवदेव शर्मा के सानिध्य में संपन्न होंगे। कस्बे के अन्य हनुमान मंदिरों में भी जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।