लखनऊ में 12 से 15 मार्च तक प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल टीम हिस्सा लेगी।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय टीम के खिलाड़ियों का चयन जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सुधीश कुमार सिंह हुआ। टीम में अभिषेक कुमार, कपिल कुमार सिंह, दीपक, सोनू कुमार, निशांत गौड़, वरुण, मयंक कुमार, गोविंद यादव, मोहित कुमार, बृजेश कुमार, कुलदीप, अभय प्रताप सिंह चुने गए। टीम कोच प्रशांत वर्मा होंगे। ब्यूरो