कोविड-19 के चलते हज यात्रियों में हज यात्रा को लेकर असमंजस की स्थिति है, क्योंकि सऊदी सरकार से अभी तक हज की अनुमति भारत सरकार को नहीं दी गई है।
खुद्दाम-ए-हज के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल समद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा के संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं दिया है, बल्कि 17 मई तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान बंद है, जिससे भारतीय उमरा करने नहीं जा सकता है। हज-2021 के लिए आवेदन देने वाले हज यात्री असहज महसूस कर रहे हैं। आरिफ अली खान, तबस्सुम, शमशुद्दीन, शब्बन मियां, अली शेर, सरवर, मंसूर ने कहा कि उन्हें अच्छी खबर का इंतजार है। पिछली बार कोविड-19 की वजह से जिले से कोई हज यात्रा पर नहीं गया था।