हज यात्रा फॉर्म भरने की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। खुद्दाम-ए-हज समिति के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल समद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने हज यात्रियों को सहूलियत देते हुए यह फैसला लिया है। पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक थी। अजीम कौसर, मोहम्मद रेहान, महमूद सईद, हाजी फुरकान अली आदि ने फॉर्म भरने की तिथि बढ़ने पर खुशी जताई है। ब्यूरो