शहर के तुर्कमान गेट के युवक के खाते से दोस्त बनकर साइबर हैकर ने 25 हजार रुपये ठग लिए, जिन्हें साइबर सेल ने वापस कराया है। पीड़ित अदनान खान निवासी तुर्कमान गेट बाईपास रोड कोतवाली ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया था कि 16 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दोस्त बताकर बातों में लगाकर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में शिकायत के आधार पर साइबर सेल को जांच दी गई। जांच के आधार पर हुए प्रयास में पीड़ित के 25 हजार रुपये वापस कराए गए हैं। शनिवार को पीड़ित ने साइबर सेल पहुंचकर पुलिस का आभार जताया।