फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एसआईबी की टीम ने सात जगहों पर मारा छापा, फर्जी खरीद-बिक्री दिखा करोड़ों की आईटीसी का लिया लाभ

Tue, 23 May 2023 03:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन आरएन शुक्ला, एडिशनल कमिश्रर एसआईबी ग्रेड टू यूपी सिंह के निर्देश पर जेसी एसआईबी गुलाब चंद, जेसी एसआईबी सतेंद्र गौतम के निर्देशन में डीसी एसआईबी पंकज कुमार सिंह ने सात टीमों के साथ सोमवार को बौनेर स्थित अग्रवाल फैरो मेटैलिक प्रा.लि. की दो फर्मों पर छापा मारा। यहां करोड़ों रुपये की आईटीसी का लाभ लिया गया।
विज्ञापन
गूलर रोड स्थित अमित स्क्रैप के गोदाम पर कागजों की जांच करती जीएसटी के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी एसआईबी की टीम ने सोमवार को अग्रवाल फैरो मेटैलिक प्राइवेट लिमिटेड, सुरेश चंद अग्रवाल एंड कंपनी सहित पांच जगहों पर छापा मारा कार्रवाई में करोड़ों रुपये की आईटीसी का लाभ लेने का मामला सामने आया। अलीगढ़, हाथरस, एटा सहित कई अन्य जिलों के जीसएटी अफसर जांच में शामिल थे।

विज्ञापन


जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन आरएन शुक्ला, एडिशनल कमिश्रर एसआईबी ग्रेड टू यूपी सिंह के निर्देश पर जेसी एसआईबी गुलाब चंद, जेसी एसआईबी सतेंद्र गौतम के निर्देशन में डीसी एसआईबी पंकज कुमार सिंह ने सात टीमों के साथ सोमवार को बौनेर स्थित अग्रवाल फैरो मेटैलिक प्रा.लि. की दो फर्मों पर छापा मारा। यहां करोड़ों रुपये की आईटीसी का लाभ लिया गया। इस दौरान काफी मात्रा में बिना बिलों के माल मिला। 

विज्ञापन


अग्रवाल फैरो को माल सप्लाई करने वाली अन्य फर्में खुशबू स्टील जमालपुर, अमित स्क्रैप गूलर रोड गली नंबर एक व इनके गोदामों की भी जांच की गई। मामू भांजा, आयल मिल कंपाउंड, फूल चौराहा व धनीपुर मंडी स्थित गोदामों में भी काफी मात्रा में माल मिला। धनीपुर मंडी में केमिल मिला। एसआईबी की जांच टीम को गूलर रोड स्थित अमित स्क्रैप पर 150 टन माल सीज किया। इसके अलावा खरीद बिक्री की कच्ची रसीदें मिली। प्रारंभिक जांच में एक करोड़ रुपये से अधिक की गलत आईटीसी का लाभ लेने का मामला है। 

अमित स्कैप पर पहले भी सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने जांच की थी। वहीं जमालपुर स्थिति खुशबू स्टील पर 18 टन माल सीज किया है। छापामारी में ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी गुलाब चंद, ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी सतेंद्र गौतम, डिप्टी कमिश्नर एसआईबी पंकज कुमार सिंह, डीसी एसआईबी आरके सिंह, हाथरस डीसी आरपीएस कौंतेय, डीसी मनीष गुप्ता, डीसी बामदेव त्रिपाठी, डीसी हाथरस राजकुमार, डीसी अभिषेक प्रताप सिंह चौहान एटा, डीसी श्याम नारायन, एसी आदित्ये मिश्रा, ईशा गौतम, प्रतिभा राय मौजूद रहीं। 

Trending Videos
विज्ञापन

छापामारी का विरोध करने पहुंचे व्यापारी संगठन

जीएसटी छापामारी के दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र. के पदाधिकारी गूलर रोड स्थित अमित स्क्रैप पर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने छापामारी का विरोध किया। इस दौरान अफसरों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। जांच अफसरों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। प्रदीप गंगा ने अधिकारियों पर घर में जबरन घुसने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जांच केवल फर्जी फर्मों की जानी थी, लेकिन अधिकारी मनमानी पर उतारू हो गए हैं। व्यापार मंडल इसको बर्दाश्त नहीं करेगा। व्यापारी नेता हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि अफसरों को आवास में जांच करने का अधिकार नहीं है। हंगामा बढ़ने पर अधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया।

 यहां हुई कार्रवाई 
अग्रवाल फैरो मेटैलिक प्राइवेट लिमिटेड बौनेर, मामू भांजा स्थित दफ्तर, फूल चौराहा, सुरेश चंद अग्रवाल एंड कंपनी धनीपुर, अमित स्क्रैप गूलर रोड, अमित स्क्रैप गोदाम खैर रोड, खुशबू स्टील जमालपुर।
एसआईबी की रूटीन जांच चल रही हैं। शासन की गाइड लाइन के अनुसार जांच हो रही है। बिना वजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। सभी मामलों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है। -यूपी सिंह, एडिशनल कमिश्नर एसआईबी ग्रेड दो 
अग्रवाल फैरो मेटैलिक प्राइवेट लिमिटेड की दो फर्मों समेत पांच जगहों पर जांच की गई। इसमें अमित स्क्रैप, खुशबू स्टील व सुरेश चंद्र अग्रवाल एंड कंपनी शामिल है। फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये की आईटीसी लेने का मामला सामने आया है। पूर्व में कई वाहन बिना दस्तावेजों के सचल दल ने पकड़ा था। अमित स्क्रैप bव अन्य ठिकानों पर अघोषित माल मिला, जिसे सीज किया है। अमित स्क्रैप की फैक्ट्री व आवास एक ही कैंपस मिले। नियम अनुसार ही जांच की गई है। दो महिला अधिकारी भी साथ में थीं। सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। -पंकज कुमार सिंह, डीसी एसआईबी
आज की जीएसटी की छापे मारी का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने विरोध किया है। ऐसे समय जब कि उद्यमी व्यापारी पहले से ही पंजीकरण सत्यापन कार्यवाही से ही भय भीत है, व्यापार् मण्डल व्यापारियो को भय भीत न होने के लिए समझा रहे हैं, ऐसे समय मे यह छापे मारी बिल्कुल  भी ठीक नही है।  - सतीश माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें