रीवा एक्सप्रेस में सोमवार को एक महिला का जेवर व नगदी से भरा पर्स छूट गया। इस पर जीआरपी ने महिला का पर्स तलाशा और उसे महिला को लौटाया। जीआरपी प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र ने बताया कि ट्रेन नंबर 02427 रीवा एक्सप्रेस में कोच नंबर एस-1 के सीट नंबर 18 व 19 पर छाया पत्नी रमाकांत निवासी रतौली, टेटी गांव, सुरीर, मथुरा सवार थीं। जल्दबाजी में उनका पर्स छूट गया। महिला के मुताबिक पर्स में 6 सोने की अंगूठी, एक जंजीर, एक मंगलसूत्र, 1 जोड़ी कान के सोने के झाले, एक जोड़ी पाजेब, मोबाइल व 11830 रुपये नगद व एटीएम, आधार कार्ड व अन्य कागजात हैं। ट्रेन में स्कॉट कर रहे कांस्टेबल अजय कुमार व राजेश कुमार को सूचना दी। उन्होंने पर्स तलाश कर स्टेशन भेजा। इसके बाद महिला को पर्स सुपुर्द कर दिया गया।