फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जीआरपी ने मथुरा से पकड़ा अलीगढ़ का 15 हजार इनामी बदमाश, भेजा जेल

Tue, 02 Jan 2024 01:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जीआरपी ने सर्विलांस टीम के साथ 15 हजार का इनामी बदमाश अलीनगर थाना गांधी पार्क अलीगढ़ निवासी धर्मवीर पुत्र चंद्रपाल निवासी को गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश मूल रूप से अलीगढ़ के बरला थाना के गांव मूढैल का निवासी है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी पुलिस ने 1 जनवरी को 15 हजार का इनामी बदमाश मथुरा स्टेशन के कोटा आउटर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बदमाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


जीआरपी की विशेष टीम ने अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ के निर्देशन ट्रेनों में होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी ने सर्विलांस टीम के साथ 15 हजार का इनामी बदमाश अलीनगर थाना गांधी पार्क अलीगढ़ निवासी धर्मवीर पुत्र चंद्रपाल निवासी को गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश मूल रूप से अलीगढ़ के बरला थाना के गांव मूढैल का निवासी है। 

जीआरपी थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया इनामी बदमाश धर्मवीर से एक तमंचा और दो कारतूस, खोखा बरामद किया है। इस पर गैंगस्टर एक्ट, मादक पदार्थ की तस्करी, चोरी, असलाहों की तस्करी के मामले में 11 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें