फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: समूह सखियों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
छर्रा ​स्थित विकास खंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करतीं समूह स​खियां। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बा छर्रा में स्थित विकास खंड गंगीरी कार्यालय पर एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मैनेजर का स्थानांतरण हो जाने पर समूह सखियों ने कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी के नाम एकाउंटेंट चन्द्रभान सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




ज्ञापन देने पहुंची लगभग दर्जन भर गांवों की 50 से अधिक समूह सखियों ने बताया कि बीएमएम अनूप कुमार का बिना जानकारी के कोई शिकायत नहीं होने के बावजूद स्थानांतरण किया गया है। जिससे समूह सखियों में रोष है। सखियों ने उनका स्थानांतरण रोकने की मांग की है। सखियों ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगी।



नगला खिटकारी की पूनम सिंह ने कहा कि उनका तबादला रोका, क्योंकि वह समूहों की मदद कर रहे हैं। सराय बरला की शीतल कुमारी ने कहा कि बीएमएम अनूप कुमार ने सखियों के लिए कई सराहनीय कार्य किये हैं। वह सखियों को मानदेय दिलाने के लिए दस्तावेज तैयार कर रहे थे। बिना जानकारी दिये स्थानांतरण करना गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें