फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत काका बेगपुर में विकास कार्यों में गड़बड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगीरी ब्लॉक के गांव काका बेगपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में भारी गड़बड़ियां हुई हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच में 5.81 लाख रुपये का दुरुपयोग सामने आया है।
विज्ञापन

काका बेगपुर निवासी मनोज कुमार, बदन सिंह, लेखराज आदि ने डीएम को एक शपथ पत्र सौंपते हुए ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया था। डीएम ने प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को जांच के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी ने गांव में जाकर पड़ताल की और विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया तो ग्रामीणों के आरोप सही मिले। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।
जांच अधिकारी को गांव में 41 हैंडपंपों की मरम्मत के सापेक्ष 30 हैंडपंप ही ठीक मिले। इसमें करीब 1.60 लाख रुपये का दुरुपयोग किया गया है। ओपन जिम के लिए आए उपकरण, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग का भी निर्माण घटिया मिला। पाइप टूटे थे। इन पर करीब 50 हजार रुपये का दुरुपयोग हुआ। पंचायत भवन की नींव में पुरानी ईंटों का प्रयोग होता मिला। नींव में बेस का निर्माण भी नहीं मिला। इस पर करीब एक लाख का दुरुपयोग सामने आया है। स्टेशनरी का सामान भी सत्यापन के समय नहीं पाया गया, जबकि इस मद पर 75 हजार रुपये खाते से निकालकर खर्च होना दर्शाया गया। शॉकपिट निर्माण में भी करीब 77 हजार रुपये का दुरुपयोग हुआ है। कई निर्माण कार्यों में भी पुरानी ईंटों का प्रयोग हो रहा है। इसमें भी करीब 1.19 लाख का गबन सामने आया है। गांव में करीब 5.81 लाख का दुरुपयोग सामने आया है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें