फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ ः राज्यपाल बोले- भाभीजी, केरल आइएगा

विज्ञापन
अलीगढ़ : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एएमयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरपी सिंह के आवास पर मुल - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार को पढ़ाई के दौरान हॉस्टल के मित्र रहे प्रो. आरपी सिंह के घर पर पहुंचे। उनका सेवा-सत्कार हुआ है। उन्होेंने प्रो. सिंह से करीब डेढ़ घंटे तक गुफ्तगू की। इसी बीच उन्होंने मित्र की पत्नी से कहा- भाभीजी, भाई साहब के साथ केरल आइएगा।
विज्ञापन

दोपहर 3:45 बजे दुर्गाबाड़ी स्थित एएमयू के वनस्पति विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. आरपी सिंह के घर के सामने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की कार रुकी। दरवाजे पर पहले से खड़े प्रो. आरपी सिंह उनसे गले मिले और कमरे में ले गए। इसके बाद पुरानी बातें छिड़ीं तो पूरा वक्त इसमें ही गुजर गया। बीच-बीच में राज्यपाल उनके परिवार के सदस्यों का हालचाल पूछते रहे। चाय की चुस्कियों के साथ नमक पारा भी लेते रहे। ढोकला खाया, लेकिन मिठाई से परहेज किया। राज्यपाल ने भाभीजी को उपहार स्वरूप साड़ी, गर्म मसाला, देवी-देवताओं की मूर्ति भेंट की। शाम 5:20 बजे वह एएमयू कुलपति के आवास पर जाने के लिए रवाना हो गए। प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि राज्यपाल से मुलाकात काफी सुखद रही। वह सर जियाउद्दीन हॉल के अमीन हॉस्टल में साथ-साथ रहे थे। उन्होेंने पढ़ाई और एएमयू को लेकर केवल बातचीत की। इससे पहले वह नवाब छतारी की कोठी पर भी गए थे। शनिवार को वह हैबिटेट सेंटर में पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें