फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शेखा झील पक्षी विहार का तोड़ा ताला, सवा लाख का सामान चोरी

Tue, 14 Nov 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ की शेखाझील के नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर का कुंडा तोड़ दिया गया। चोर लगभग सवा लाख कीमत का सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।
विज्ञापन
शेखा झील प्रशासनिक भवन का तोड़ा गया ताला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में 11 नवंबर चोरों ने शेखाझील का ताला और कुंडा तोड़कर लगभग सवा लाख कीमत का सामान चोरी कर लिया। झील पर तैनात वन्य कर्मी इशाक मोहम्मद ने बताया कि 12 नवंबर सुबह जब वह झील पर पहुंचे तो देखा कि नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर का कुंडा टूटा हुआ था।

विज्ञापन


अंदर कमरे में रखी सोलर पैनल की आठ बैटरियां तथा दूसरे कमरे में रखा एम्लीफायर गायब था। प्रशासनिक भवन के कमरे में रखी दो दूरबीन भी गायब थीं। विभागीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया, जिन्होंने मौके से फिंगर प्रिंट लेने की कोशिश की।

इशाक मोहम्मद के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लगभग सवा लाख रुपए है। चोरों ने झील के मुख्य द्वार नहर की ओर आगे बने गेट का ताला तोड़कर झील में प्रवेश किया और घटना को अंजाम दिया। इस मामले में इशाक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि शेखा झील जलाली पनैठी मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां अकसर पुलिस पिकेट के अलावा हरदुआगंज और अकराबाद की 112 टीम की गाड़ियां पेट्रोलिंग करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें