दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर खुर्जा के पास फ्लाईओवर निर्माण के चलते सोमवार को अप व डाउन लाइन की गोमती एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही। लखनऊ- दिल्ली रूट पर वीआईपी ट्रेन के रूप में गोमती एक्सप्रेस से अलीगढ़ स्टेशन से प्रतिदिन सैंकड़ों यात्री सफर करते हैं। ट्रेन निरस्त रहने से इन यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को इस रूट पर चलने वाली हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट भी परिवर्तित किया गया है। जिन्हें विभिन्न रूटों से होकर गुजारा जाएगा। संवाद