फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती एक्सप्रेस व बरेली पैसेंजर 25 जून से और आम्रपाली 10 जून से रद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली, लखनऊ, रूरा और मैथा स्टेशनों के बीच अलग-अलग काम होने के कारण गोमती एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस सहित बरेली पैसेंजर ट्रेन आने वाले कुछ दिनों के लिए रद रहेगी। इलाहाबाद मंडल के जनसंपर्क विभाग ने अधिकारी अमित मालवीय ने इसकी जानकारी दी है। लखनऊ में प्लेटफार्म पर वाशेन अप्रैन (ट्रेनों के कोच धोने के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे की जमीन पक्की करना, पाइप लाइन बिछाना) बनने और बरेली में भी ऐसे ही मरम्मत के काम के लिए ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। इस दौरान 15705 अप हमसफर एक्सप्रेस अप 27 जून, 1, 4, 8 और 11 जुलाई को बाराबंकी, मल्हौर, एशबाग, मानक नगर के रूट से चलेगी। 15706 डाउन हमसफर एक्सप्रेस 25-28 जून, 2, 5, 9 और 12 जुलाई को बाराबंकी, मल्हौर, एशबाग, मानक नगर के रूट से चलेगी।
विज्ञापन

12419 अप/12420 डाउन गोमती एक्स 25 जून से 12 जुलाई तक रद्द रहेगी।
54351 अप/54352 डाउन अलीगढ़ बरेली पैसेंजर 25 जून से 7 जुलाई तक रद्द रहेगी।
54461 अप/54462 डाउन बरेली बांदीकुई पैसेंजर 25 जून से 7 जुलाई तक बरेली से चंदौसी के बीच चलेगी।
54354 बरेली अलीगढ़ पैसेंजर अब अपने तय समय सुबह 9 बजे की जगह सुबह 10 बजे रवाना होगी।
15483 अप अलीपुरद्वार से नई दिल्ली आम्रपाली एक्सप्रेस 10 जून से 14 जुलाई तक रद रहेगी
15484 डाउन नई दिल्ली से अलीपुरद्वार आम्रपाली एक्सप्रेस 12 जून से 16 जुलाई तक रद रहेगी
12875 पुरी आनंद बिहार एक्सप्रेस लखनऊ से पनकी स्टेशन के बीच 80 मिनट तक ठहरेगी।
12398 डाउन महाबोधि एक्सप्रेस दिल्ली गया के बीच रूरा मैथा स्टेशन के बीच 15 मिनट ठहरेगी।
15484 डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस 20 से 25 जून तक टूंडला मैथा के मध्य 110 मिनट ठहरेगी।
12398 डाउन महाबोधि एक्सप्रेस 11 से 17 जुलाई तक रूरा मैथा स्टेशन के बीच 110 मिनट ठहरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें