अलीगढ़ में गंगीरी क्षेत्र के गांव हुसैपुर देहमाफी से बकरा चोरी कर ले जाने वाले एक कार सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 25500 रुपये भी बरामद हुए हैं।
एक माह पहले पूर्व प्रधान रामवीर सिंह के बकरे को एक कार सवार चोरी कर ले गया था। उसके बाद 26 मार्च को कार सवार वीरेश के बकरे को चोरी कर ले गया। 28 मार्च को फिर से बकरा चोरी करने आए कार सवार को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर कार सवार हामिद निवासी बुद्धनगर कासगंज को गिरफ्तार कर कर लिया। पुलिस ने बताया कि हामिद ने ही गांव हुसैपुर देहमाफी से रामवीर व वीरेश के बकरे चोरी किए थे। उसके पास 25500 रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।