फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी से पहले उठी अर्थी, युवती की करंट लगने से मौत

Tue, 21 Nov 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ललिता की शादी 28 नवंबर को होनी तय हुई थी। भाई कई दिनों से अपनी बहन की शादी के कार्ड बांट रहे थे। कुछ सदस्य शादी के लिए समान खरीदने गए थे। ललिता घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में कुछ जरूरी कार्य करने गई। इसी बीच ललिता को इन्वर्टर का करंट लगने से वह सीढि़यों पर जा गिरी।
विज्ञापन
करंट से मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा क्षेत्र के ग्राम जरतौली में एक युवती की इन्वर्टर का करंट लगने से मौत हो गई। युवती की शादी एक सप्ताह बाद होनी थी। उसकी मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया।

विज्ञापन


ललिता पुत्री प्रेमशंकर निवासी जरतौली थाना टप्पल की शादी दयानतपुर तहसील जेवर जिला गौतम बुद्धनगर के साथ 28 नवंबर को होनी तय हुई थी। भाई कई दिनों से अपनी बहन की शादी के कार्ड बांट रहे थे। अपनी बहन की शादी की खुशी मना रहे थे। कुछ सदस्य 20 नवंबर को कस्बा से शादी के लिए समान खरीदने गए थे।

कुछ लोग घर के कार्य में व्यस्त थे। तभी ललिता घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में कुछ जरूरी कार्य करने गई। इसी बीच ललिता को इन्वर्टर का करंट लगने से वह सीढि़यों पर जा गिरी। जब परिजन कस्बा से सामान खरीदकर वापस घर आए तो ललिता सीढ़ियों के पास अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। परिजन आनन-फानन उसे कस्बा के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने ललिता को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। युवती की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें