प्रेमी संग भागी महिला प्रतीकात्मक
मां व भाई के साथ गांव में शादी समारोह में भाग लेने आई युवती बरात देखने गई। वहां से युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिवार वालों ने थाने में युवती के अपहरण की तहरीर दी है।
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के एक गांव निवासी एक युवती अपने मां व भाई के साथ अलीगढ़ शहर में रहती है। दो दिन पहले गांव में शादी थी, मां व भाई के साथ युवती बुधवार को उस शादी समारोह में भाग लेने के लिए गई। मां व भाई से युवती बरात देखने के बहाने से गई।
वहां से युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। बरात चढ़ने के बाद युवती कहीं दिखाई नहीं दी, तो परिवार वालों ने युवती की तलाश की। जब युवती कहीं नहीं मिली, तब युवती के परिवार वालों ने शुक्रवार को थाने में युवती के अपहरण करने की तहरीर दी है।