फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कूटी टकराई, युवती ने युवक को चप्पलों से पीटा

Mon, 12 Jun 2023 11:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवती देर शाम मां के साथ बाजार से लौट रही थी। तभी मीनाक्षी पुल के पास सामने से आते स्कूटी सवार युवक से टकरा गई। युवक नशे में धुत था। दोनों में विवाद के दौरान युवती व उसकी मां ने युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
स्कूटी टकराने पर हुई युवको में मारपीट के बाद युवती से नोकझोक करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में मीनाक्षी पुल के पास रविवार रात स्कूटी टकराने पर दो पक्षों में मारपीट के दौरान दूसरी स्कूटी पर सवार युवती ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान हंगामा हुआ। बाद में पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


बताया गया है कि युवती देर शाम मां के साथ बाजार से लौट रही थी। तभी मीनाक्षी पुल के पास सामने से आते स्कूटी सवार युवक से टकरा गई। युवक नशे में धुत था। दोनों में विवाद के दौरान युवती व उसकी मां ने युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।  बाद में राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। खबर पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां विवाद शांत कराया। बाद में मामले में लिखित तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें