3/7 के तहत कार्रवाई से नाराज घी-तेल व्यापारी आज दोपहर एक बजे तक हड़ताल पर रहेंगे और अपनी दुकानें बंद रखेंगे। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा व्यापारी पर 3/7 के तहत कार्रवाई की गई है। घी-तेल एसोसिएशन इसका विरोध करता है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के विरोध में घी-तेल एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को एक बजे तक हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।