कस्बा के सराफा बाजार में आठ दिन पहले खोली गई चौधरी डेरी से लोगों ने लुभावने ऑफर के चलते कम दामों में घी खरीद लिया। एक दो दिन बाद घी में बदबू आने पर लोगों ने डेरी संचालक से शिकायत कर घी वापस लेने को कहा। लेकिन डेरी संचालक टालमटोल करता है। मंगलवार को लोगों ने डेरी पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। डेरी संचालक फरार हो गया।
गाजियाबाद के युवक ने कस्बा में आठ दिन पहले डेरी खोली थी। उसने एक किलो घी के दाम 650 रुपये तय किए। ऑफर में उसके साथ एक किलो घी मुफ्त और 240 रुपये में एक किलो मावा देने की सूचना का बोर्ड दुकान पर टांग दिया। लोगों ने लालच में उससे कई किलो घी खरीद लिया। लेकिन दो-तीन दिन में घी खराब हो गया। लोगों ने डेरी संचालक से घी को वापस लेने की बात कही। संचालक टालमटोल करता है। मंगलवार को लोगों की भीड़ ने डेरी पर पहुंचकर हंगामा किया। डेरी संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। दुकान पर कार्यरत एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसने अपना नाम नौसद निवासी सरधना बताया है। बता दें कि इससे पूर्व भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।