फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप पूरा कराएं - डीएम

विज्ञापन
हैबिटेट सेंटर का निरीक्षण करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त गौरांग राठी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिलाधिकारी इंद्र विक्त्रस्म सिंह ने रविवार को नगर आयुक्त गौरांग राठी एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल के साथ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यो का स्थलीय सत्यापन किया। डीएम ने कहा कि परियोजना के तहत जनहित में कराए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। डीएम ने कलेक्ट्रेट से राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क, सुभाष चौक, घंटाघर, सेवा भवन, पुलिस कंट्रोल रूम, बीएसएनएल रोड, लाल डिग्गी तिराहा, एएमयू सर्किल और अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर तक पैदल भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में मिट्टी भराव का कार्य अधूरा मिला और टाइल्स, पत्थर जगह-जगह क्षतिग्रस्त मिलने पर उन्हें बदलवाने और शोभाकार घास एवं पौधे लगवाने के निर्देश दिए। वेंडिंग फ्री जोन में वेंडिंग कार्य नहीं किया जा सकता है। जहां भी इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं उन्हें अनियंत्रित स्थापित किया जाए। फुटपाथ सार्वजनिक उपयोग के लिए है न कि उसको अवरुद्ध कर बंद कर देने के लिए है। डीएम ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना में तमाम कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने नगर आयुक्त को चल रहे कार्यों में जहां भी सुधार की गुंजाइश हो उनमें आवश्यकतानुसार बदलाव भी कराएं।
सार्वजनिक उपयोग के स्थानों पर किसी प्रकार का अतिक्त्रस्मण या किसी प्रकार का अस्थाई और स्थाई निर्माण न होने दिया जाए। जल निकासी के लिए निर्मांणाधीन नाला- नाली का ढ़लान ऐसा हो कि बरसात के समय जलभराव न होने पाए। इससे पूर्व डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में निर्माणाधीन छोटी- बड़ी परियोजनाओं के बारे में कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ऐसी परियोजनाएं जो पूर्ण हो चुकी हैं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, अर्थ संख्याधिकारी संजय कुमार, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें