उपकृषि निदेशक यशराज सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों से अपने बैंक खातों की केवाईसी कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 64 प्रतिशत लाभार्थियों ने ई- केवाईसी करायी है। उन्होंने कहा है कि केवाईसी न कराने वाले लाभार्थियों को 12 वीं किश्त का भुगतान नहीं हो सकेगा। उन्होंने बताया कि केवाईसी कराने के लिए किसानों की सूची प्रत्येक ग्राम में सार्वजनिक स्थल पर चस्पा की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शासन ने केवाईसी के लिए 25 अगस्त तक की तारीख तय की है।संवाद