फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किशोरी के शव की शिनाख्त के लिए खैर पहुंची जीबीनगर पुलिस, शरीर पर नहीं थे कपड़े

Sun, 12 May 2024 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जेवर में छोटी नहर में कोठी के निकट एक किशोरी का शव बरामद हुआ। पानी में पडा होने के कारण शव फूल गया है। गेहुआं रंग की किशोरी की उम्र करीब 18 से बीस वर्ष के करीब है। दाहिने पैर में लाल व बांये पैर में काले रंग का धागा बंधा है। नाक में धातु की बाली पहने है। बायें हाथ की कलाई पर लाल रंग का धागा बंधा है। शरीर पर कोई वस्त्र नही है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर में छोटी नहर कोठी ग्राम दयानतपुर के निकट मिले किशोरी के शव की सुरागकशी हेतु गौतमबुद्व नगर पुलिस खैर कोतवाली पहुंची तथा खैर क्षेत्र से लापता किशोरियों के बारे में आवश्यक पूछताछ की।

विज्ञापन


जेवर थाने के दरोगा शैलेश कुमार व हरसरन सिंह ने बताया कि जेवर में छोटी नहर में कोठी के निकट एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। पानी में पडा होने के कारण शव फूल गया है। गेहुआं रंग की किशोरी की उम्र करीब 18 से बीस वर्ष के करीब है। दाहिने पैर में लाल व बांये पैर में काले रंगा बंधा है। नाक में धातु की बाली पहने है। बायें हाथ की कलाई पर लाल रंग का धागा बंधा है।

शरीर पर कोई वस्त्र नही है। शक सन्देह के आधार पर जेवर पुलिस ने खैर कोतवाली क्षेत्र से लापता किशोरियों की जानकारी की तथा एफआईआर भी देखी। उन्होनें बताया कि टप्पल व खैर के अलावा अब अलीगढ जनपद के थानों में भी जानकारी करेंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें