नगला पदम में स्कूल चलो रैली निकाले अध्यापक व विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : samvad
ब्लॉक क्षेत्र में नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यालयों में बच्चों का स्वागत किया गया। नगला पदम सहित विभिन्न प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की गईं और रैली निकालकर शिक्षा का महत्व बताया गया। अध्यापकों ने गांवों में जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने की अपील की और शिक्षा के अधिकार की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में अशोक कुमार, उदयवीर सिंह, किरण देवी, कृष्णा यादव, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।