कान्हा वेल्डिंग का काम कर रहा था, तभी चूना-कार्बेट से तैयार होने वाले गैस का टैंकर तेेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज से आसपास क्षेत्र के लोग हड़बड़ा गए। हादसे में वेल्डिंग कर रहे कान्हा सहित पास से मोपेड को धक्का देकर ले जा रहे सेवानिवृत्त हेडमास्टर सहित एक अन्य युवक घायल हो गया।
5 जुलाई की शाम करीब छह बजे अलीगढ़ रोड पर चामड़ माता मंदिर के सामने वेल्डिंग करते समय वेल्डिंग गैस का टैंक तेज धमाके के साथ फट गया। इससे वेल्डिंग कर रहे युवक सहित तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एक को निजी अस्पताल से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
चंपा कॉलोनी निवासी फूलचंद्र चामड़ माता मंदिर के सामने गैस वेल्डिंग का काम करते हैं। 5 जुलाई की शाम करीब छह बजे उनका नाती वेल्डिंग का काम कर रहा था, तभी चूना-कार्बेट से तैयार होने वाले गैस का टैंकर तेेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज से आसपास क्षेत्र के लोग हड़बड़ा गए। हादसे में वेल्डिंग कर रहे कान्हा सहित पास से मोपेड को धक्का देकर ले जा रहे सेवानिवृत्त हेडमास्टर बंगाली बाबू पुत्र वासुदेव शर्मा निवासी सत्यनगर कॉलोनी (मूल निवासी नगला हीरा) सहित एक अन्य युवक घायल हो गया।
बंगाली बाबू को गंभीर हालत में अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कान्हा को भी गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। दोनों के शरीर में पीठ का ज्यादातर हिस्सा झुलसने गंभीर घाव हो गया है। अन्य एक युवक मामूली घायल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसा होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाल देवेंद्र सिंह भी टीम के साथ पहुंच गए। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस हादसे के होते ही गैस वेल्डिंग करते हुए अन्य लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।