फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक हत्याकांड: पूजा शकुन-अशोक पांडेय सहित दोनों शूटरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, सभी हैं जेल में

Fri, 12 Dec 2025 02:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अभिषेक गुप्ता की हत्या 26 सितंबर को उस समय की गई, जब वे अपने पिता व चचेरे भाई संग खेरेश्वर से गांव जाने के लिए बस में सवार हो रहे थे। हत्याकांड का आरोप उस समय महामंडलेश्वर व अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय व उनके पति महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय पर लगा। 
विज्ञापन
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बहुचर्चित बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पूजा शकुन-अशोक पांडेय सहित दोनों शूटरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इस समय सभी जेल में बंद हैं। पूजा शकुन पर पांच, अशोक पांडेय पर सात, शूटर मौ0 फजल पर एक और आसिफ पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा कचौरा के अभिषेक गुप्ता की हत्या 26 सितंबर को उस समय की गई, जब वे अपने पिता व चचेरे भाई संग खेरेश्वर से गांव जाने के लिए बस में सवार हो रहे थे। हत्याकांड का आरोप उस समय महामंडलेश्वर व अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय व उनके पति महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय पर लगा। 

रिपोर्ट में कहा गया कि इन दोनों ने व्यापारिक साझेदारी न करने की रंजिश में शूटरों को सुपारी देकर हत्या कराई। पुलिस ने अशोक पांडेय, शूटर फजल, आसिफ व पूजा शकुन को जेल भेज दिया था। मामले में शूटरों की जमानत खारिज हो चुकी है। चार्जशीट भी कोर्ट में पहुंच चुकी है। मामले में अदालत में आरोप तय होने की प्रक्रिया होने जा रही है। 
विज्ञापन


कब क्या-क्या हुआ

  • 26 सितंबर की देर शाम हुआ हत्याकांड
  • 28 सितंबर को अशोक पांडेय जेल भेजा
  • 1 अक्तूबर को पहला शूटर जेल भेजा गया
  • 3 अक्तूबर को दूसरा शूटर जेल भेजा गया
  • 11 अक्तूबर को पूजा शकुन भी पकड़ी गई
  • 38वें दिन वारदात में चार्जशीट दायर की
  • 33 पेज की चार्जशीट में कुल 28 गवाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें