फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गंगीरी की किशोरी से होडल के भट्ठे पर दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Sat, 07 Oct 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह अपने परिवार के साथ जनवरी में हरियाणा के जिला होडल के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गई थी। गांव का ही एक युवक उसी भट्ठे पर मजदूरी करता था। अप्रैल में महिला जरूरी काम से अपने पति के साथ गांव वापस आ गई थी, बेटी वहीं पर थी। तभी गांव के ही युवक ने मौका देख कर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना गंगीरी के एक गांव निवासी किशोरी से हरियाणा के होडल में दुष्कर्म किया गया। सात माह बाद किशोरी के परिजनों को पता चला कि वह गर्भवती है। अब थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई गई है। मामला हरियाणा के होडल जिले से जुड़ा होने के कारण अधिकारियों से इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश मांगा गया है।

विज्ञापन


किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह अपने परिवार के साथ जनवरी में हरियाणा के जिला होडल के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गई थी। गांव का ही एक युवक उसी भट्ठे पर मजदूरी करता था। अप्रैल में महिला जरूरी काम से अपने पति के साथ गांव वापस आ गई थी, बेटी वहीं पर थी। तभी गांव के ही युवक ने मौका देख कर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके पति और बेटे को जान से मारने की धमकी देकर बेटी को खामोश करा दिया था।

डरी हुई बेटी ने कुछ नहीं बताया। इधर, उसकी मां बेटी के पेट की सूजन का इलाज कराती रही। जब डॉक्टरों से जांच कराई तो उसको सात माह का गर्भ बताया गया। इस पर मां ने गांव के आरोपी युवक के परिजनों से बात की तो उसे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


परेशान मां ने शुक्रवार को थाने में आरोपी युवक के खिलाफ बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि घटना हरियाणा की है, इसलिए आलाधिकारियों को बता दिया है। जैसा अधिकारियों का निर्देश होगा, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें